ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के घर पर हमला, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मड़ियाहूं के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में देर रात हुई घटना, पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के नेवढ़िया थाना अंतर्गत रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित प्रत्याशी रेखा पांडे के आवास पर देर रात हुए हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना में घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई गई है। आरोप है कि राजेश पांडे उर्फ मुन्ना अपने कुछ परिजनों एवं कई अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की।

आरोप यह भी है कि हमलावरों ने बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है।

 

रेखा पांडे के सहयोगी पंकज दुबे ने नेवढ़िया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया, ताकि चुनाव से पहले दबाव बनाया जा सके।

 

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। इसे लेकर परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

रेखा पांडे ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियों का विरोध करने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना