बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

चौबेपुर के बर्थरा कला गांव की घटना, सीसीटीवी डीवीआर भी उठा ले गए बदमाश

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने बुधवार को थाना चौबेपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वह घर में ताला बंद कर नौकरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान 5 मई 2026 को चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। घटना की सूचना पड़ोसी अंगद सिंह ने दी, जिन्होंने घर का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखा।

सूचना मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। घर के अंदर पहुंचने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले, जबकि पांच आलमारियों को भी बदमाशों ने खंगाल डाला था। चोर घर से होंडा शाइन बाइक, सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने की नथिया, मांगटीका, हार, चेन, अंगूठियां, झुमके तथा चांदी की पायल समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान शामिल है। इतना ही नहीं, बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर मशीन भी अपने साथ उठा ले गए, जिससे पुलिस को सुराग जुटाने में कठिनाई हो सकती है।

थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता