चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

जल निगम की मोटर जलने से एक सप्ताह से ठप पड़ी पानी आपूर्ति, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। बनकट गांव स्थित जल निगम की पानी टंकी का मोटर जल जाने से चौबेपुर क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले एक सप्ताह से चौबेपुर कस्बे सहित दर्जनों गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच जल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीण सुरेंद्र सेठ गामा, नीरज गुप्ता, विजय जायसवाल और राजेंद्र सेठ समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि मोटर जलने की जानकारी मिलते ही मरम्मत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नया मोटर मंगाया जा रहा है और अगले एक-दो दिनों में उसे स्थापित कर पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग समस्या के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता