वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

सरेबाजार पिटाई और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सागररायपुर गांव निवासी राज शुक्ला ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि वह अपनी वेगनर कार से जा रहे थे, तभी पीछे ज्ञानपुर विधायक का काफिला आ रहा था। रास्ता मिलने पर उन्होंने गाड़ी साइड कर पास दिया, लेकिन आरोप है कि विधायक की गाड़ी उनकी कार से सटते हुए आगे निकल गई।

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद पीछे चल रही गाड़ी में सवार जयप्रकाश मिश्र, आदर्श पांडेय, अंबुज त्रिपाठी और सच्चन दुबे ने उनकी कार रोक ली और सरेबाजार दौड़ाकर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

राज शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस ने दूसरी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों, मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताया।

पुलिस का कहना है कि मामले में बीएनएस की धारा 191(1), 115(2), 351(3), 352 और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

सिर्फ़ इन्हीं फ़ोटो का उपयोग करते हुए लोगों के साथ अख़बार शैली में प्रभावशाली रूप से इमेज़ बनाए और डेट सही कर के 07/05/2026 बनाएं फोटो में कुछ और ना जोड़े त्रुटि ना करें

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित