नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत और काउंटर से जमा करने पर 10 प्रतिशत की मिलेगी रियायत, 21 मई तक डिजिटल स्व-गणना का मौका

 

वाराणसी। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गृहकर, जलकर और सीवर कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कई वर्गों को राहत देने की घोषणा की है। पहली बार शहर के स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार प्राप्त नागरिकों को टैक्स में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। वहीं आम भवन स्वामियों को भी ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर 12 प्रतिशत और काउंटर से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि नई व्यवस्था को लागू करने के लिए टैक्स सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले भवन स्वामियों का टैक्स पूरी तरह माफ रहेगा। हालांकि इसका लाभ लेने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र नगर निगम कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के करीब 2.33 लाख भवन स्वामी 15 जुलाई तक टैक्स जमा कर रियायत का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने पहले ही चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स जमा कर दिया है, उनकी अतिरिक्त छूट की राशि अगले वित्तीय वर्ष के बिल में समायोजित कर दी जाएगी।

इसके साथ ही नगर निगम ने डिजिटल जनगणना-2026 और स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी नागरिकों से सहयोग की अपील की है। नगर आयुक्त के अनुसार 21 मई तक नागरिक निगम की वेबसाइट पर जाकर 33 सवालों के जवाब देकर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 अंकों की एसई-आईडी जारी होगी, जिसे 22 मई से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को दिखाना होगा। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

नगर आयुक्त ने काशीवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक फीडबैक देकर शहर की रैंकिंग बेहतर बनाने की अपील भी की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग