शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट की रकम व तमंचा बरामद

 

शिवपुर (वाराणसी)। शुक्रवार तड़के शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर चेन स्नैचर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट की नकदी तथा बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में महिला से चेन लूट की घटना समेत कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ रिंग रोड स्थित सिंधौरा-चांदमारी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर वह बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की, तभी आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल साहनी पुत्र अनिल साहनी निवासी किरहिया थाना भेलूपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 3630 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर 30 अप्रैल 2026 को विश्वनाथपुरी कॉलोनी में एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी सेंट्रल जेल रोड की ओर फरार हो गए थे। लूटी गई चेन को एक ज्वैलर्स के यहां बेच दिया गया और उससे मिली रकम का कुछ हिस्सा नशे में खर्च कर दिया गया।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि पहचान छिपाने के लिए वे बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल करते थे और क्षेत्र में दोबारा लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, जबकि फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 0196/2026 के तहत धारा 309(4), 317(2), 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, अनिकेत श्रीवास्तव, गौरव सिंह, विद्यासागर सहित पुलिस टीम शामिल रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग