सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

वाराणसी। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर प्रशासन ने गंभीर चिंता जताई है। शुक्रवार को आयुक्त वाराणसी मंडल की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह सहित मंडल के सभी जनपदों के एआरटीओ, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान गत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने पर चिंता व्यक्त की गई।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुर्घटना के कारणों की अलग-अलग जांच कर सुधारात्मक कदम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही ब्लैक स्पॉट चिन्हित स्थलों पर 15 दिनों के भीतर आवश्यक सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हाईवे के कट प्वाइंट्स पर रम्बल स्ट्रिप्स, ब्लिंकर और आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। रोड मर्जर प्वाइंट्स और अंडरपास के आसपास गति नियंत्रण के उपाय लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आया। परिवहन, पुलिस और शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले स्कूल वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। फिटनेस में फेल वाहनों की सूची थाना स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी और संचालन पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में हिट एंड रन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लेक्स लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक गुड सेमेरिटन (राहवीरों) की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने और अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को राहवीर योजना के प्रभावी संचालन के लिए समन्वय स्थापित कर पात्र व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन और समयबद्ध प्रोत्साहन राशि वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग