काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

देवयानी बसु की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने नमो घाट को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा

वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित ‘काशी वंदन’ सांस्कृतिक संध्या गुरुवार को कला, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत संगम बन गई। जिला प्रशासन वाराणसी की ओर से मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता की प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना देवयानी बसु ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवयानी बसु ने गंगा स्तुति से किया। उनकी आकर्षक मुद्राएं, भाव-भंगिमाएं और शास्त्रीय नृत्य की सौम्यता ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम की भक्ति पर आधारित प्रसिद्ध भजन ‘रामचंद्र कृपालु भजमन’ प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

सांस्कृतिक संध्या के अगले चरण में लिंगाष्टकम स्तोत्र और अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियों ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा को जीवंत कर दिया। नृत्य और संगीत के अद्भुत समन्वय से पूरा नमो घाट भक्तिरस में डूबा नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुत दुर्गा स्तुति ने दर्शकों को ऊर्जा और श्रद्धा से ओत-प्रोत कर दिया।

कलाकार की हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अनूप मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ‘काशी वंदन’ सांस्कृतिक संध्या भारतीय कला, संस्कृति और अध्यात्म को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बन रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अंशुमान महाराज की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी, संगीत रसिक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश