सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता

पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलपुर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार शाम करीब चार बजे सुभासपा नेता और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में फूलपुर थाने की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने अक्षय राजभर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने तथा मनीष हत्याकांड में निर्दोष लोगों को न फंसाने की मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर वापस लौट गए।

प्रदर्शन में सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय Rajbhar, रितेश राम, जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश राजभर, सुनील राजभर, प्रमोद उर्फ गुड्डू राजभर, पूर्व ग्राम प्रधान उमेश राजभर, डॉ. बसंत राजभर, चंदन राजभर, विनोद पांडेय, अमित राजभर सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग