30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला उजागर हुआ है। एंटी करप्शन टीम ने नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम, मड़ौली स्थित पावर कॉर्पोरेशन कार्यालय में तैनात कर्मचारी सौरभ जैन को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 8 मई 2026 को शाम करीब 4:20 बजे शिकायतकर्ता काशिद शहरयार निवासी जियापुरा, थाना चेतगंज की शिकायत पर की गई। आरोप है कि बुनकर बिजली कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने के एवज में आरोपी कर्मचारी द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ जैन पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार जैन के रूप में हुई है।

कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना लालपुर-पांडेयपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    देवयानी बसु की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने नमो घाट को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा   वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित ‘काशी वंदन’ सांस्कृतिक संध्या गुरुवार को कला, संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट