मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटीएम ने बांधा समां, 200 से अधिक माताओं को किया गया सम्मानित

 

चोलापुर (वाराणसी)। मदर्स डे के अवसर पर श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के सभागार में रविवार को “मातृ सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक माताओं एवं अभिभावकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भावनात्मक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शिखा श्रीवास्तव रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएनआईओटी के एडवाइजर उमेश सिंह, अरुण पाठक, सर्वेश सिंह तथा डॉ. राम प्रकाश प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। छात्र वैभवी सिंह और छात्रा गरिमा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत गीत को विशेष सराहना मिली।

मुख्य अतिथि डॉ. शिखा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाती है। वहीं उमेश सिंह ने मातृशक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में माताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर आयोजित पीटीएम में भी बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस रिचा मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक सीमा सिंह, शिक्षक रानू प्रताप श्रीवास्तव, जुम्मन अली, मुकेश यादव, गजेंद्र पांडेय, कांति पांडेय, संगीता शर्मा, करुणा गुप्ता, रितिका सिंह एवं रागिनी सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन को सफल बनाने में सहायक निदेशिका दिव्या सिंह की विशेष भूमिका रही।

अंत में प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माता-पिता के सम्मान और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग