गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मार्कण्डेय महादेव दर्शन करने आए युवक का गंगा में डूबने से निधन, तीन घंटे बाद मिला शव

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन और गंगा स्नान के लिए आए एक युवक की शनिवार दोपहर कुटी गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर निवासी राजू कनौजिया पुत्र घनश्याम कनौजिया अपने दोस्तों विकास यादव, राकेश यादव एवं दिनेश यादव निवासी सिधौना के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी लोग कुटी घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजू अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए।

साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर तथा कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक मुंबई में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी शादी लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार में पत्नी सुमन कनौजिया एवं आठ वर्षीय एक पुत्री है। राजू अपने छह भाइयों में तीसरे स्थान पर थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    मजदूरों को धमकाकर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राजवाड़ी गांव में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार