ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों का चोलापुर में भव्य सम्मान

राष्ट्रीय सनातन संघ ने शहीद स्मारक पर किया अभिनंदन, वीरता को बताया राष्ट्र का गौरव

 

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक रविवार को देशभक्ति और सम्मान के अद्भुत वातावरण का साक्षी बना, जब भारत-पाक संघर्ष के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर सैनिक अजय यादव एवं मनीष यादव का भव्य स्वागत किया गया।

मातृभूमि की सेवा कर लौटे इन वीर सपूतों के सम्मान में राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सैनिकों के शौर्य और राष्ट्रसेवा के जज्बे को नमन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कृति सदैव वीरों के सम्मान और राष्ट्ररक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि देश के रणबांकुरों के त्याग और बलिदान के कारण ही तिरंगा शान से लहराता है। उन्होंने सैनिकों के साहस को राष्ट्र का गौरव बताया।

समारोह में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, मुख्य महासचिव अजय श्रीवास्तव, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राहुल पांडेय, मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल अध्यक्ष सुमन पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राजनाथ पांडेय, मंडल महासचिव आनंद राय, मंडल सचिव अनिल मिश्रा, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, जिला उपाध्यक्ष विवेक राय, जिला महासचिव प्रदीप पांडेय, नगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, अभिषेक राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वीर सैनिकों के सम्मान में जयकारे लगाए तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र