सारनाथ पुलिस के शिकंजे में आया शातिर चेन स्नैचर

महिला से लूटी गई 10 ग्राम सोने की चेन बरामद, सीसीटीवी और तकनीक की मदद से आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एडीसीपी लिपि नागाचय ने बताया कि घटना 3 मई की है, जब एक महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सारनाथ पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही आधुनिक तकनीक और अक्ष ऐप की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू जायसवाल के रूप में हुई है, जो शिवपुर क्षेत्र के भरलाई इलाके में किराये के मकान में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह चेन को किसी राहगीर को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी, एसआई शिवनारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, दिलीप यादव, विनीत सिंह, पंकज सिंह, कांस्टेबल सौरभ तिवारी एवं विजय सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र