भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

संगठन से सरकार तक का सफर, लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष रहने का मिला इनाम

 

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी में संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को समय-समय पर बड़ी जिम्मेदारियां देने की परंपरा रही है। इसी क्रम में वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को योगी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हंसराज विश्वकर्मा वर्तमान में लगातार तीसरी बार वाराणसी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने पहले उन्हें विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बनाया और अब योगी सरकार में मंत्री पद देकर उनके संगठनात्मक कार्यों पर भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि उन्हें इस संबंध में रविवार को लखनऊ बुलाया गया था।

हंसराज विश्वकर्मा का जन्म वर्ष 1969 में वाराणसी के कंचनपुर क्षेत्र में हुआ। परास्नातक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में उनकी शुरुआत बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में हुई और धीरे-धीरे संगठन में उनकी सक्रियता बढ़ती चली गई।

वर्ष 2006 में उन्हें भाजपा की जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से सांसद चुने गए, उस दौरान हंसराज विश्वकर्मा ने संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनवरी 2016 में पार्टी ने उन्हें वाराणसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। तब से लेकर अब तक वह लगातार इस पद पर बने हुए हैं। हाल ही में भाजपा द्वारा प्रदेशभर में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई, लेकिन वाराणसी में पार्टी ने एक बार फिर हंसराज विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पद पर बरकरार रखा।

इसके अलावा 3 अप्रैल 2023 को उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया गया था। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी थी कि उन्हें भाजपा काशी क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सरकार में मंत्री पद देकर नई भूमिका सौंप दी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हंसराज विश्वकर्मा का यह सफर संगठन में लंबे समय तक किए गए समर्पित कार्य और पार्टी नेतृत्व के विश्वास का परिणाम है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र