कादीपुर-धौरहरा-राजवाड़ी मार्ग निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

विधायक त्रिभुवन राम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने कादीपुर-धौरहरा-राजवाड़ी मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वाराणसी के मुख्य अभियंता को शिकायत पत्र भेजा है। इसकी प्रति प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को भी प्रेषित की गई है।

विधायक ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को स्थानीय लोगों के साथ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें सड़क निर्माण से जुड़ी कई गंभीर तकनीकी खामियां सामने आईं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और आमजन की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

त्रिभुवन राम ने आरोप लगाया कि परानापुर क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। वहीं हरिहरपुर बाजार में सड़क का स्तर नीचा होने से बारिश का पानी सड़क पर बहता है, लेकिन दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति बस्ती के पास सड़क ग्राउंड लेवल के बराबर बना दी गई है, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या बनी रहती है। अंबेडकर स्थल से राजवाड़ी तक सड़क काफी नीची है तथा दोनों ओर केसी ड्रेन का निर्माण भी नहीं किया गया है।

विधायक ने सड़क निर्माण में ओवरसाइज गिट्टी के प्रयोग और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क पर उचित कैम्बर नहीं दिया गया, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि धौरहरा से राजवाड़ी तक चौड़ीकरण कार्य में तय विशिष्टियों का पालन नहीं किया गया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क किनारे निकाले गए पुराने बिटुमिनस मैटेरियल को नहीं हटाया गया और पटरी निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। भन्दहाँ कला रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क काफी नीची होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन वहां सड़क को ऊंचा कर स्लोप देने का कार्य नहीं किया गया।

विधायक ने कहा कि कई स्थानों पर तीखे मोड़ों पर सड़क चौड़ीकरण और सुपर एलिवेशन नहीं दिया गया, जिससे हादसों की संभावना बढ़ गई है। साथ ही पूरे मार्ग पर कहीं भी रोड साइनेज और दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।

उन्होंने चौबेपुर बाजार को बाबतपुर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले करीब 150 मीटर लंबे अधूरे मार्ग का मुद्दा भी उठाया। विधायक के अनुसार यह सड़क पिछले 10 वर्षों से अधूरी पड़ी है। मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

त्रिभुवन राम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह उनकी विधानसभा का प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण जनता को वर्षों से धूल, कीचड़ और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि सड़क पर पेंटिंग कार्य शुरू होने से पहले अधिशासी अभियंता या उच्च अधिकारियों द्वारा विस्तृत निरीक्षण कराया जाए तथा सभी तकनीकी खामियों को दूर कर दोषी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस दौरान विधायक के साथ मतीन्द्र पांडेय, मुक्ति मौर्या, विवेक पाण्डेय, अजय गुप्ता अकेला, राजबहादुर सिंह राणा, अनुराग पांडेय, श्वेताक तिवारी, इंद्रजीत पटेल सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 7.55 लाख रुपये की लागत से बनेगी 62 मीटर लंबी सड़क, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार