पिक्सल आर्ट डिज़ाइनिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर में सर्टिफिकेट वितरण व चेस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि जाहिद बेग ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान, छात्रों में दिखा उत्साह

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही । पिक्सल आर्ट डिज़ाइनिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित सर्टिफिकेट वितरण समारोह एवं चेस टूर्नामेंट का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा और शानदार माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सेंटर के संचालकों ने बताया कि संस्थान जुलाई 2023 से निरंतर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है तथा यह UDYAM MSME के अंतर्गत पंजीकृत है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर: UP-66-0018153 है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनाब जाहिद बेग साहब ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी और रचनात्मक शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जनाब हसनैन अंसारी साहब, समाजसेवी जनाब रूमी सिद्दीकी साहब तथा टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी जनाब हाफिज इरफान चिश्ती साहब की विशेष उपस्थिति रही, जिससे समारोह की शोभा और बढ़ गई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध डिज़ाइनर्स अबुलैस अंसारी, परवेज डिज़ाइनर, ज़फ़र डिज़ाइनर, हाफिज अब्दुल अहद एवं शाद साहब भी मौजूद रहे और छात्रों को डिज़ाइनिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

चेस प्रतियोगिता का संचालन जनाब नौशाद साहब एवं अर्सलान अंसारी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सेंटर टीम ने सभी अतिथियों, डिज़ाइनर्स, खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्रों के लिए ऐसे रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।  पिक्सल आर्ट डिज़ाइनिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर टीम
Est. July 2023 | UDYAM MSME Reg. No. UP-66-0018153

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र