कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, कांग्रेस नेताओं ने लगाया कमीशनखोरी का आरोप

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग को अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पिछले करीब तीन महीनों से सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कांग्रेस पार्टी के नेता एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य विभागीय लापरवाही और कमीशनखोरी के कारण बाधित पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा कम दर पर टेंडर लेने के चलते कथित रूप से कमीशन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया।

अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं, विधायकों और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले का विकास कार्य भारी कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है और कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग इसका बड़ा उदाहरण बन चुका है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में सड़क को लेकर गहरा आक्रोश है और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस नेता एवं अजगरा विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार ‘राजू राम’ ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर धौरहरा, गरथौली, अजाव और कादीपुर क्षेत्रों में महा हस्ताक्षर एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो जिलाधिकारी वाराणसी कार्यालय के पोर्टिको में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह अन्न-जल त्यागकर आमरण अनशन पर बैठेंगे और सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और अब वे इस मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र