सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की बैठक में 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा और रैली आयोजन पर बनी सहमति, 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा

 

वाराणसी। चौकाघाट स्थित बहादुर आदमी पार्टी के कार्यालय में रविवार को सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मोर्चा से जुड़े सभी दल अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक 15 दिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसके साथ ही जनसभा एवं रैली कार्यक्रमों को भी नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाश्रय राजभर ने कहा कि सर्वदलीय भागीदारी मोर्चा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा।

राष्ट्रीय संयोजक अजय विश्वकर्मा ने सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति दें तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का कार्य करें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मीडिया प्रभारी एवं बहादुर आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र गांधी कुशवाहा ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगा।

बैठक में मुख्य रूप से अजीत पांडेय, एडवोकेट राजेश कुशवाहा, राजेश यादव, राम गोविंद प्रजापति, मोहम्मद अकबर, अमित कुमार, विकास कुमार, अनिल यादव, संतोष कुमार, राघवेंद्र प्रजापति, कृपा शंकर प्रजापति, राम जतन प्रजापति, सूरज बिन्द एवं सुरेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश