शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी को गांव से दबोचा गया

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के छितौना गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम छितौना, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना चौबेपुर में एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सोनकर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 1:10 बजे आरोपी को छितौना गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ द्वारा की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नन्द कुमार सोनकर, कांस्टेबल रोशन कुमार राय, रवि कुमार गौतम तथा आशीष कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग