सातो महुआ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के उड़े परखच्चे, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने क्रेन मंगवाकर हटवाए वाहन

 

हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत सातोमहुआ के समीप मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सड़क किनारे स्थित एक मकान भी चपेट में आकर टूट गया। दुर्घटना के बाद वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनियापुर से बालू लादकर एक ट्रैक्टर मंगलवार भोर करीब 3:30 बजे बाबतपुर की ओर जा रहा था। सातोमहुआ के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली पार करते हुए एक मकान में जा घुसा।

 

हादसे में मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं टक्कर मारने वाला ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से टकराते हुए डिवाइडर में फंस गया।

 

दुर्घटना के लगभग एक घंटे बाद बिहार से बालू लादकर सुल्तानपुर जा रहा दूसरा ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से जा टकराया। बताया गया कि अंधेरा होने, ट्रक पर काले रंग की तिरपाल बंधी होने और डीपर बंद होने के कारण चालक को वाहन दिखाई नहीं दिया।

इस हादसे में ट्रक चालक सुनील चौधरी तथा खलासी अरुण सिंह निवासी पारस पट्टी, थाना मोतियरपुर जनपद सुल्तानपुर को हल्की चोटें आईं। दोनों का नजदीकी निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और हरहुआ पुलिस चौकी का पैंथर दस्ता मौके पर पहुंच गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग