जौनपुर में लापरवाह कर्मचारियों पर डीएम का सख्त रुख

वर्षों से लंबित फाइलों पर कार्रवाई शुरू, राजस्व निरीक्षक निलंबित

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और फाइलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सदर तहसील में धारा-24 पैमाइश के 139 तथा पत्थरगड्डी के 84 मामले लंबे समय से लंबित पाए गए। मामलों की समीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विभिन्न विभागों में वर्षों से जमी फाइलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

लंबे समय से फरियादी अपने मामलों के निस्तारण के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन फाइलें कार्रवाई के इंतजार में दबकर रह गई थीं। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अब अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की जवाबदेही तय की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कई विभागों में वर्षों से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारियों के बीच भी चिंता का माहौल है। माना जा रहा है कि प्रशासन अब ऐसे कर्मचारियों की कार्यशैली और लंबित मामलों की समीक्षा कर सकता है।

जिलाधिकारी की कार्रवाई के बाद आम लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण होगा और कार्य संस्कृति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रशासन की इस पहल को जवाबदेह शासन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना