चोरी की जांच में नाबालिगों से पूछताछ पर उठे सवाल

चौबेपुर थाने में कई दिनों तक बैठाए जाने का आरोप, पुलिस और संस्था प्रशासन की भूमिका पर चर्चा तेज

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकियां दनियालपुर स्थित एस.ओ.एस. चिल्ड्रेन विलेज में हुई चोरी की घटना अब विवादों में घिरती जा रही है। चोरी के खुलासे के दावों के बीच नाबालिग बच्चों को थाने में बैठाकर पूछताछ किए जाने और कथित तौर पर सख्ती बरतने के आरोपों ने पुलिस एवं संस्था प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार संस्था में कार्यरत शिक्षा सहकर्मी राधा चौधरी कुछ दिन पूर्व अवकाश लेकर नई दिल्ली स्थित अपने घर गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने अपने कमरे का सामान बिखरा पाया। आरोप है कि कमरे से सोने की चेन, 15 से 20 हजार रुपये नकद तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।

घटना के बाद राधा चौधरी ने संस्था के निदेशक शेखर मलाकार एवं जोनल निदेशक प्रदीप जरवाल के साथ चौबेपुर थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

 

सूत्रों के अनुसार संस्था प्रशासन की निशानदेही पर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन नाबालिग लड़कों समेत कुछ अन्य युवकों को हिरासत में लिया। आरोप है कि बीते कई दिनों से नाबालिग बच्चों को लगातार थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद दो बच्चों को छोड़ दिया गया, जबकि एक बालिग युवक और अन्य कुछ बच्चों को पुलिस निगरानी में रखे जाने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

 

मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चों से पूछताछ के दौरान किशोर न्याय अधिनियम और बाल संरक्षण संबंधी नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि बच्चे निर्दोष पाए जाते हैं तो उनके मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक बदनामी की जिम्मेदारी कौन लेगा।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई और संस्था प्रशासन की भूमिका को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक करने तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में छह दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे दिन डिजिटल शिक्षण तकनीकों पर हुई चर्चा   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय,…

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    प्लास्टिक के तिरंगे पर रोक और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर सख्त कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं व हिंदू जन जागृति समिति ने उठाई आवाज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। स्वतंत्रता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश