राष्ट्रीय सनातन संघ ने सीएम योगी की अपील का किया समर्थन

ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और सार्वजनिक परिवहन अपनाने पर दिया जोर

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील के बाद राष्ट्रीय सनातन संघ की वाराणसी इकाई की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने की, जिसमें राष्ट्रहित में सादगी और संसाधनों के संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

बैठक के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन और संसाधनों की बचत राष्ट्रहित से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री के निर्देशों का पूर्ण समर्थन करता है और इसे “राष्ट्रीय अनुशासन” का अभियान मानते हुए सभी पदाधिकारियों एवं आमजन से सहयोग की अपील करता है।

 

बैठक में संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं और जनता के लिए पांच महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए गए—

कार्यक्रमों में वाहनों की संख्या कम कर कार पूलिंग अपनाने की अपील।

संगठनात्मक बैठकों और समन्वय कार्यों को अधिकतम ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का निर्णय।

सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रोकने तथा सादगी अपनाने पर जोर।

बिजली की बचत के लिए अनावश्यक लाइट एवं उपकरण बंद रखने की अपील।

सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन या साइकिल के उपयोग का आग्रह।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संदेश केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार स्वयं सादगी की दिशा में कदम बढ़ा रही है, तब समाज और संगठनों का भी दायित्व बनता है कि वे अनुशासन और त्याग का उदाहरण प्रस्तुत करें।

 

मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे ने कहा कि संगठन की सभी इकाइयां इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। वहीं महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से “राष्ट्रीय अनुशासन अभियान” को व्यापक रूप से प्रचारित करने का आह्वान किया।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब संगठन के सभी कार्यक्रमों में ईंधन, बिजली और अन्य संसाधनों की बचत को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सूने मकान से नकदी-जेवर समेत 51 लाख की चोरी

    दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य   रिपोर्ट विवेक राय  दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर (धाधी) गांव में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों…

    पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला, सिर में आई चोट

    जंसा के तेंदूई गांव की घटना; आरोपी हिरासत में, पुलिस ने की कार्रवाई   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के तेंदूई गांव में पारिवारिक विवाद की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सूने मकान से नकदी-जेवर समेत 51 लाख की चोरी

    सूने मकान से नकदी-जेवर समेत 51 लाख की चोरी

    पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला, सिर में आई चोट

    पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला, सिर में आई चोट

    अजय सामाजिक सेवा समिति ने संगठन विस्तार अभियान के तहत की नई नियुक्तियां

    अजय सामाजिक सेवा समिति ने संगठन विस्तार अभियान के तहत की नई नियुक्तियां

    क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति के संगठन और राष्ट्र निर्माण पर विशेष बल

    क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति के संगठन और राष्ट्र निर्माण पर विशेष बल

    हरहुआ मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का ऐतिहासिक स्वागत

    हरहुआ मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का ऐतिहासिक स्वागत

    हरहुआ हनुमान मंदिर में भक्तों को मिला महाप्रसाद, खिचड़ी के साथ शीतल शिकंजी का हुआ वितरण

    हरहुआ हनुमान मंदिर में भक्तों को मिला महाप्रसाद, खिचड़ी के साथ शीतल शिकंजी का हुआ वितरण