श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

सीबीएसई कक्षा 12वीं में 99 प्रतिशत छात्र सफल, महिमा गुप्ता ने 97% अंक के साथ किया टॉप

 

वाराणसी। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

परीक्षा परिणाम में महिमा गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शांभवी मिश्रा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अंकू सिंह ने 89.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

विद्यालय के कुल दो विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।

अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अमन यादव (86%), राज (86%), आराध्या तिवारी (84.8%), सुप्रिया वर्मा (84.8%), अंकिता यादव (83.8%), पायल वर्मा (83.8%), श्रेया सिंह (82%), रश्मि पटेल (81.4%), आयुष जितेंद्र विश्वकर्मा (81.4%) तथा उज्ज्वल तिवारी (80.6%) शामिल रहे।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं सहायक निर्देशिका दिव्या सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहें तथा देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित