ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल की छात्रा कली तिवारी ने लहराया परचम

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लगभग 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, सिरिस्ती जाल्हूपुर की छात्रा कली तिवारी ने लगभग 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में शौर्य कुमार राय, हरिश उपाध्याय, राज सिंह समेत कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक अर्जित किए। छात्रों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई।

 

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर सिद्धार्थ गौतम सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय की पहचान को और मजबूत करेगा।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग को देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण