किड्स विला इंग्लिश स्कूल में मातृ दिवस समारोह की रही धूम

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल, माताओं का हुआ सम्मान

 

वाराणसी। बराईं स्थित किड्स विला इंग्लिश स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य एवं विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। “मां” विषय पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से सराबोर हो उठा।

 

विद्यालय की प्रिंसिपल स्नेहा उपाध्याय ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक संस्कार और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर हिमाद्रि उपाध्याय ने कहा कि मातृ दिवस जैसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर संवेदनशीलता, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका मनीषा सिंह, मेहर दरक्षा, प्रियंका श्रीवास्तव, मुस्कान जैसवाल, पूनम यादव, रीमा आर्यन, लता यादव, एम.एल. पाल, दिव्यांशी चौबे एवं शिवानी शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शिवानी शर्मा ने किया, जबकि समापन नीरज सिसोदिया द्वारा किया गया।

विद्यालय के एडमिन संतोष एवं शैलेश ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। समारोह के अंत में उपस्थित माताओं को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण