ट्रैक्टर बैटरी चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की बैटरियां व ऑटो बरामद

 

 

वाराणसी। शहर में ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बैटरियां और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर बैटरी चोरी करने वाला गिरोह रिंग रोड क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शुभम मौर्या और शिवा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।

 

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने मढ़वा गांव में खड़े पांच ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी की थीं। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर बैटरियां चुराता था और बाद में उन्हें बेच देता था।

 

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़ा एक अन्य आरोपी आशीष साहनी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

यह कार्रवाई वरुणा जोन की एडीसीपी लिपि नगायच के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। चौकी प्रभारी श्याम नारायण और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत