मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 152 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

चोलापुर और हरहुआ विकास खण्ड में धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह

 

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को चोलापुर एवं हरहुआ विकास खण्ड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 152 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।

 

आयोजित विवाह समारोह में अनुसूचित जाति वर्ग के 125, पिछड़ा वर्ग के 23, अल्पसंख्यक वर्ग के 2 तथा अनुसूचित जनजाति के 2 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें चोलापुर विकास खण्ड से 84 तथा हरहुआ विकास खण्ड से 68 जोड़ों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

 

योजना के तहत नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र के साथ विभिन्न उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। इनमें चांदी की पायल, बिछिया, वर-वधू के वस्त्र, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग, डिनर सेट, श्रृंगार किट, सूटकेस, गद्दा एवं मैट्रेस सहित अन्य घरेलू सामान शामिल रहे।

 

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे, रितेश बिंदल, बीडीओ चोलापुर शिव नारायण सिंह, बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में प्रशासनिक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे