नीट पेपर लीक के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन

काशी विद्यापीठ परिसर में एनटीए का पुतला फूंका, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

 

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर इकाई द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का पुतला दहन कर परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही अनियमितताओं के खिलाफ नाराजगी जताई।

 

अभाविप महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पूरे वर्ष कठिन मेहनत और लगन से तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनका मनोबल टूट जाता है।

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पेपर लीक गिरोह से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

कार्यक्रम के दौरान आकाश प्रताप सिंह ने कहा कि यदि एनटीए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित करने में सक्षम नहीं है, तो उसे तत्काल भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

अभाविप कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी हर्षित ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कठिन परिश्रम से धन एकत्र करते हैं। छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा देते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से उनके सपने टूट रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

 

प्रदर्शन कार्यक्रम में गुरु प्रकाश सिंह, अंकुर तिवारी, प्रियांशु वर्मा, राहुल पाण्डेय, शुभम तिवारी, प्रियांशु सिंह, विशाल सिंह, अतुल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण