पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दयालु की नई पहल

आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शुरू किया ईवी कार का उपयोग

 

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की अपील तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार की सवारी शुरू कर दी है। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि आज के समय में प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ वातावरण और ईंधन की बचत सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ग्रीन इंडिया विजन” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यावरण हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू किया है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे अपने दैनिक जीवन में भी कई अन्य पर्यावरण अनुकूल बदलाव अपनाने का संकल्प ले रहे हैं, ताकि समाज में स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाए।

 

आयुष राज्य मंत्री ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं इस दिशा में पहल करेंगे, तभी समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न होगी और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकेगा। उन्होंने लोगों से भी ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण