राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर वाराणसी में भव्य अभिनंदन

हरहुआ हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

हरहुआ (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद माननीय हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम वाराणसी आगमन पर गुरुवार को हरहुआ क्षेत्र में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। हरहुआ हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रीय सनातन संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे। डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर मंत्री जी का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

 

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्वागत से अभिभूत होकर कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि संगठन और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

 

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय, देवेंद्र पांडेय, नागेश्वर सिंह, योगेश श्रीवास्तव, सूरज चौधरी, रामदेव पटेल, अरुण पाठक, अनिल मिश्रा, राजनाथ पांडेय उर्फ मलई गुरु, सुमन पांडेय, विजय शंकर चौबे, सरवन उपाध्याय, संतोष सिंह, विनोद सिंह, रामू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित