मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 75 जोड़े बने जीवनसाथी

महादेव पीजी कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ भव्य विवाह समारोह, जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चिरईगांव (वाराणसी)। क्षेत्र के बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 75 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समारोह में उपस्थित अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हंसराज विश्वकर्मा, पूनम मौर्या एवं चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

वक्ताओं ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में नई खुशियां ला रही है। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विवाह मंडपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पारंपरिक गीत-संगीत और शुभ मंगल ध्वनियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समारोह के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    रमेश चौधरी ने समाज की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का किया आह्वान, अजगरा में सम्मान व राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई आवाज   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    रेल मंडल कार्यालय में तिरंगा वितरण, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान