किशोरी से दुष्कर्म, धमकी व उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

“ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मोहांव क्षेत्र से दबोचा

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

चोलापुर (वाराणसी)  पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 64(2)M, 65(1), 352, 351 (3) बीएनएस व धारा 5J(ii), 1/6 पाक्सो एक्ट थाना चोलापुर वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र छोटे लाल निवासी- गोपपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 14.05.2026 को समय करीब 11.00 बजे मोहांव पेट्रोल के पास गोसाईपुर थाना चोलापुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 10.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना चोलापुर पर, विपक्षी द्वारा वादिनी नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष को डरा धमका कर दुष्कर्म करने, फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया।

जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम,उ0नि0 अवनीश कुमार मिश्रा,का० आदित्य कुमार,हे0का0 मो० शकील अहमद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित