गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

मार्कण्डेय महादेव घाट पर हुआ हादसा, दर्शन के लिए मां के साथ आया था युवक

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक को बाहर निकलवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ तिवारी (30 वर्ष) पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी रिश्ती सादात, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि सौरभ अपनी माता कुसुम तिवारी के साथ गंगा स्नान एवं बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन-पूजन के लिए कैथी घाट आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे स्नान के दौरान अचानक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    आकृति तिवारी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में किया टॉप, मेधावियों का हुआ सम्मान   (रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर, (वाराणसी)। क्षेत्र के डुबकियाँ स्थित एच.जी. स्कूल…

    किशोरी से दुष्कर्म, धमकी व उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मोहांव क्षेत्र से दबोचा   (रिपोर्ट विवेक राय) चोलापुर (वाराणसी)  पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

    गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

    किशोरी से दुष्कर्म, धमकी व उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    किशोरी से दुष्कर्म, धमकी व उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 75 जोड़े बने जीवनसाथी

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 75 जोड़े बने जीवनसाथी

    राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर वाराणसी में भव्य अभिनंदन

    राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर वाराणसी में भव्य अभिनंदन

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दयालु की नई पहल

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दयालु की नई पहल