एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

आकृति तिवारी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में किया टॉप, मेधावियों का हुआ सम्मान

 

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर, (वाराणसी)। क्षेत्र के डुबकियाँ स्थित एच.जी. स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा आकृति तिवारी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

विज्ञान वर्ग में शालू कुमारी रहीं अव्वल

विज्ञान वर्ग में शालू कुमारी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं समीक्षा शर्मा 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा वैष्णवी यादव 88.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। विशेष उपलब्धि के रूप में शालू कुमारी ने वेब एप्लीकेशन विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए।

वाणिज्य वर्ग में आकृति तिवारी का दबदबा

वाणिज्य वर्ग में आकृति तिवारी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रिया बरनवाल ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा 89.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

मानविकी वर्ग में संध्या यादव ने मारी बाजी

मानविकी वर्ग में संध्या यादव ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। त्रिशा यादव 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा काजल राय 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।

97 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हासिल किए 60 प्रतिशत से अधिक अंक

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 97 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने गुरुवार को सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित