“ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

मुकदमाती और एमवी एक्ट के तहत जब्त वाहनों की ₹1.32 लाख में हुई निस्तारण प्रक्रिया

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत थाना कपसेठी परिसर में गुरुवार को मुकदमाती एवं एमवी एक्ट के तहत जब्त वाहनों की नीलामी और निस्तारण की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का मूल्यांकन कर उनकी नीलामी की गई।

नीलामी प्रक्रिया सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब, गोमती ज़ोन अजय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अभियान के दौरान थाना कपसेठी के थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, निरीक्षक परिवहन दिनेश राम तथा मुख्य आरक्षी नारायण पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया में कुल 21 मुकदमाती एवं एमवी एक्ट के अंतर्गत खड़े वाहनों का मूल्यांकन किया गया। बोली प्रक्रिया के दौरान वाहनों की सर्वाधिक बोली 1 लाख 32 हजार रुपये तक पहुंची, जिसके बाद नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई पूरी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन क्लीन” अभियान का उद्देश्य थानों में लंबे समय से खड़े मुकदमाती वाहनों का नियमानुसार निस्तारण कर परिसर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखना है। अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग