नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आलू-प्याज बेचने वाले किशोर को बनकट शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बालिका

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की बीते 12 मई से अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद शुक्रवार को लड़की की मां ने चौबेपुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चौबेपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसे लड़की की बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बनकट शिव मंदिर के पास बस का इंतजार कर रहे किशोर और किशोरी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश सोनकर निवासी बहरामपुर, चौबेपुर के रूप में हुई है, जो ऑटो से आलू-प्याज बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    श्रीविद्यामठ में रुद्राभिषेक, चरणपादुका पूजन और वेदपाठ के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारे का आयोजन   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य…

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने सजाया सावन का सिंधारा; नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिताओं और पारंपरिक व्यंजनों ने बांधा समां   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा