जौनपुर में ओवरचार्जिंग और गलत बांट-माप पर बड़ी कार्रवाई

विधिक माप विज्ञान विभाग का छापेमारी अभियान, कई दुकानदारों पर हुई कानूनी कार्रवाई

 

(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले में ओवरचार्जिंग और गलत बांट-माप के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कई दुकानों एवं एक पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों के बांट-माप और मूल्य सूची की जांच की।

 

निरीक्षण के दौरान चौकिया स्थित माँ शीतला स्वीट्स एंड कोल्डड्रिंक्स पर स्प्राइट की 740 मिलीलीटर बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जाती पाई गई। विभाग ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।

इसी क्रम में करंजाकला बाजार स्थित काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर पर भी 1 लीटर थम्प्स अप की बोतल पर ओवरचार्जिंग मिलने पर कार्रवाई की गई।

 

विभागीय टीम ने मोलनापुर और छबीलेपुर क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया। इस दौरान धीरज किराना स्टोर, बर्तन विक्रेता राहुल पुत्र राजेंद्र तथा खाद-बीज विक्रेता अवधेश मौर्या के प्रतिष्ठानों पर बांट और माप उपकरण नियमानुसार सत्यापित नहीं पाए गए।

जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

 

विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूल न करे। साथ ही सभी व्यापारियों को समय-समय पर अपने बांट-माप उपकरणों का सत्यापन एवं मुद्रांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग