जौनपुर में आपदा तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को किया अलर्ट

बोले— बरसात से पहले दुरुस्त हों नगर व्यवस्थाएं, हर स्थिति से निपटने को तैयार रहे प्रशासन

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को जिले की आपदा प्रबंधन व्यवस्था और नगर निकायों की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आंधी, तूफान, बारिश एवं आगामी मानसून को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में आए आंधी-तूफान का जिले में व्यापक प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभों और ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा, जिसे विभागीय टीमें लगातार दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं होने की जानकारी भी दी गई।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पहले से मजबूत रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपदा में नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

प्रभारी मंत्री ने आगामी बरसात को देखते हुए नगर क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव, कूड़ा-करकट या खराब सड़क की समस्या हो, वहां तत्काल कार्रवाई कर आम जनता को राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं और आपदा प्रबंधन टीम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग