भदोही में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेशनल तिराहे पर किया अभिनंदन, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठाई मांग

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के तत्वावधान में शुक्रवार को नेशनल तिराहे पर स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर आधारित है और गौ माता भारतीय परंपरा, संस्कृति एवं आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में गौ माता का विशेष महत्व रहा है और गौ संरक्षण केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। शंकराचार्य ने कहा कि गौ हत्या समाज और संस्कृति दोनों के लिए घातक है तथा ऐसे कृत्यों का विरोध होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, अवधेश पाठक, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, शिवपूजन मिश्रा, कुंदन मिश्रा, डॉ. महेंद्र यादव, उपेंद्र भारती, अशोक मिश्रा पाराशर, राकेश मिश्रा, कमलेश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, राजनाथ यादव और विनोद गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग