नटवा रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला का शव मिलने से सनसनी

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवा रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।

घटना रेलवे पिलर संख्या 257/22 एवं 257/24 के बीच सुबह करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतका का रंग गेहुआ, कद-काठी सामान्य है। महिला ने धानी रंग की सलवार-कमीज तथा दुपट्टा पहन रखा था। काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

भदोही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे शव की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
संपर्क नंबर, प्रभारी निरीक्षक औराई : 9454404317,
क्षेत्राधिकारी औराई : 9454401603

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक