ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

कादीपुर-राजवारी रेलखंड पर देर रात हुआ हादसा, शव की पहचान में जुटी पुलिस

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित कादीपुर-राजवारी रेलवे ट्रैक के बीच सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि करीब 2:40 बजे एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 01027, जो मुंबई से मऊ होते हुए बलिया जा रही थी, उसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे या ट्रैक पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। वह सफेद बनियान और काला पैंट पहने हुए था। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वरी देवी को अवगत कराया गया।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी चौकी इंचार्ज अरुण कुमार शुक्ला तथा आरपीएफ के शीशु कुमार हेमंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जांच सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव द्वारा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं