जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें लोग, सही जानकारी से बनेगी बेहतर योजनाएं

आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म, नागरिकों से की सहयोग की अपील

 

वाराणसी । उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने जनगणना फॉर्म भरकर आमजन को भी इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचें तो नागरिक उन्हें सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकार की योजनाएं अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बन सकें।

उन्होंने “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” अभियान को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला राष्ट्रीय अभियान है। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक कल्याण जैसी योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव हो पाता है।

डॉ. दयालु ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सही जनसंख्या और सामाजिक संरचना की जानकारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनगणना में दी गई प्रत्येक जानकारी आने वाले वर्षों में नीति निर्माण और संसाधनों के बेहतर उपयोग की आधारशिला बनती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत करने का सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं