गंगा दशहरा पर स्वच्छता का संदेश, गंगा समग्र काशी ने चलाया सफाई अभियान

शूल टंकेश्वर महादेव घाट पर श्रद्धालुओं को किया जागरूक, मां गंगा की निर्मलता बनाए रखने का लिया संकल्प

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा समग्र काशी जिला द्वारा मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शूल टंकेश्वर महादेव घाट पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं से अपील की गई कि स्नान के बाद अपने वस्त्र एवं अन्य सामग्री घाट पर न छोड़ें, ताकि गंगा की स्वच्छता बनी रहे। उपस्थित सदस्यों ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर स्वच्छ और निर्मल गंगा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय जी उपस्थित रहे। उनके साथ दिवाकर द्विवेदी (सहसंयोजक, काशी प्रांत), रणदीप सिंह (कोषाध्यक्ष), देवेंद्र (शैक्षणिक आयाम प्रमुख), चंद्र प्रकाश दुबे (भाग संयोजक), धर्मेंद्र पांडेय (जिला संयोजक) सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा राज नारायण सिंह, अमरीश उपाध्याय, अशोक सिंह, जयप्रकाश दुबे, धीरेंद्र यादव, अजय उपाध्याय, भानु पांडे, उमेश सिंह, मनीष चौबे, आदर्श दीक्षित, पवन पाठक, आनंद सिंह, चेतनारायण सिंह, पवन मिश्रा, विनोद मिश्रा, डॉ. जे.पी. राय, जय सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह, प्रणव जी, राज नारायण एवं गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा