दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन और अंगूठी की मांग का आरोप, चौबेपुर पुलिस ने शुरू की जांच

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS चौबेपुर (वाराणसी)। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में चौबेपुर थाना पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता प्रगति गुप्ता, निवासी तेलियाबाग थाना चेतगंज, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका विवाह 30 नवंबर 2025 को चौबेपुर थाना क्षेत्र के छावनी जयरामपुर निवासी विनोद गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

 

तहरीर के अनुसार पति विनोद गुप्ता, सास तारा देवी, ननद निशा, आशा, पुष्पा एवं समीला, जेठ संतोष गुप्ता व मनोज गुप्ता तथा जेठानी रूबी और रानी लगातार बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी तथा उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती थी।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 29 मई को पति ने कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की, दांत से काट लिया और मुक्कों से हमला किया। जान बचाने के लिए उसे बाथरूम में बंद होकर स्वयं को सुरक्षित करना पड़ा।

 

मामले में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत 10 नामजद आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक बने प्रो. सायजु पी.जे.

    कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने की नियुक्ति, दो वर्षों का होगा कार्यकाल   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नवस्थापित पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले…

    रक्षाबंधन पर पौधों को बांधा रक्षासूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प

    युवा समाजसेवी शुभम सिंह की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक     रिपोर्ट : विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामनगर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक बने प्रो. सायजु पी.जे.

    पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक बने प्रो. सायजु पी.जे.

    रक्षाबंधन पर पौधों को बांधा रक्षासूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प

    रक्षाबंधन पर पौधों को बांधा रक्षासूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प

    रक्षाबंधन पर हरहुआ क्षेत्र में दिखा उत्सव का उल्लास

    रक्षाबंधन पर हरहुआ क्षेत्र में दिखा उत्सव का उल्लास

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग