गंगा में छोड़ी गईं 5000 मछलियां, विश्व पर्यावरण दिवस पर संरक्षण का संदेश

सिफरी के रैंचिंग कार्यक्रम से मत्स्य संपदा बढ़ाने और गंगा संरक्षण पर जोर

 

SHREE 7NEWS, प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज द्वारा गंगा एवं यमुना के पावन संगम तट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गंगा नदी में 5000 भारतीय प्रमुख कार्प प्रजातियों — कतला, रोहू एवं मृगल मछलियों के अंगुलिका बीज छोड़े गए।

संस्थान द्वारा आयोजित रैंचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी में विलुप्त होती मत्स्य प्रजातियों का संरक्षण एवं संवर्धन करना रहा। वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे नदी की मत्स्य संपदा में वृद्धि होगी और मछुआरों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बचाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मनाथ झा ने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

सिफरी के केंद्राध्यक्ष डॉ. बी.आर. चव्हाण ने गंगा नदी में मछली रैंचिंग के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे नदी के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।

मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नीलम यादव ने गंगा की स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और जैव विविधता संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। वहीं प्रोफेसर डॉ. अश्विनी कुमार ने पौधों एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

प्रोफेसर डॉ. चौहान ने पर्यावरण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, जबकि नमामि गंगे गंगा विचार मंच के संयोजक राजेश शर्मा ने गंगा सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार सरजीत नायक ने भी लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, मत्स्य पालकों, व्यवसायियों, स्नानार्थियों एवं गंगा तट पर रहने वाले लोगों ने भाग लिया और गंगा को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अबसार आलम, डॉ. विकास कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार सहित शोधार्थी डॉ. संदीप कुमार मिश्र एवं सुश्री रिंकी कुमारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    मथौली में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकारों को मिला सम्मान व परिचय पत्र, जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की ताकत बताया   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथौली, कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार…

    वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    सरस्वती पूजन, पौधारोपण और संस्थापक सचिव को श्रद्धांजलि; प्राचार्य ने विद्यार्थियों से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शैक्षणिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    इलाज में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    शराब दुकान की साझेदारी टूटने के बाद बढ़ा विवाद, पूर्व साझेदार पर दो लाख का सामान ले जाने का आरोप

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    श्रेयांसनाथ जन्मभूमि पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    सातवाँ गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने से फैला आक्रोश, ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत

    बारिश बनी आफत: छित्तमपुर में कच्चा मकान ढहा, महिला घायल, बकरे की मौत