बदलापुर निरीक्षण भवन में सांसद ने लगाई चौपाल, सुनी जनसमस्याएं

सड़क, नाली, पुलिया, ट्रांसफार्मर और हाईमास्क लाइट की मांग, पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा स्थित निरीक्षण भवन में बुधवार को जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पुलिया निर्माण, विद्युत ट्रांसफार्मर और हाईमास्क लाइट लगवाने समेत विभिन्न मांगें सांसद के समक्ष रखीं।

मछली गांव ग्रामीण स्टेडियम के प्रधान सहित कई ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाईमास्क लाइट लगाए जाने की मांग की। वहीं पतहियापुर गांव निवासी आशीष मौर्य ने गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए क्षेत्र में एक लाइब्रेरी स्थापित कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने इलाहाबाद-शाहगंज मार्ग पर शारदा सहायक खंड-36 के कोहिया गांव के पास टूटी नहर पुलिया का मामला भी सांसद के समक्ष रखा और जल्द निर्माण कराने की मांग की।

इस दौरान सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति उदासीन हो गए हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि डीजल-पेट्रोल समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।

इसके बाद सांसद बदलापुर के पट्टी दयालपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने उपचार के दौरान मृत हुई कुसुम निषाद के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में बृजेश कुमार यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, सिकंदर निषाद, दिनेश कुमार, मानसिंह मौर्य, रजनीश मौर्य, आशीष, राजकुमार, जितेंद्र कुमार निषाद, नरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, राकेश कुमार, डॉ. रामसकल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी