चक्रवाती तूफान में पेड़ गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

लपरी गांव में तेज आंधी बनी आफत, एक लाख रुपये कीमत की भैंस दबकर मरी; राजस्व विभाग ने किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, सरायख्वाजा (जौनपुर)। बीती रात आए तेज चक्रवाती तूफान ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में एक पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई। तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर भैंस के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लपरी गांव निवासी रामसुंदर यादव ने अपनी भैंस को घर के बाहर पेड़ के नीचे बांधा था। मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान शुरू हो गया। तेज हवा के दबाव से पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सीधे भैंस पर जा गिरा।

पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। तेज आवाज सुनकर जब परिवार बाहर पहुंचा तो भैंस को पेड़ के नीचे दबा देखकर चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर भैंस को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के अनुसार मृत भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पशुपालक रामसुंदर यादव की आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन था। ऐसे में भैंस की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सांत्वना दी। वहीं सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा भैंस का पोस्टमार्टम कराकर शासन स्तर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    जनता इंटर कॉलेज बरसठी में एंटी रोमियो टीम ने दी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के…

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    छात्रसंघ अध्यक्ष से ब्लॉक प्रमुख और विधायक तक पहुंचे, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में रहे सक्रिय   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन