प्रवक्ता परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन अलर्ट

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जनपद के सभी सात परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया तथा निगरानी व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 में कुल 2973 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 14 जून 2026, रविवार को एक पाली में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

 

अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिक—केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट—निर्देश पुस्तिका में दिए गए नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि नकल अथवा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक के अंत में अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रवेक्षक अनिल कुमार, एआरटीओ राम सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    डीएम-एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। जनपद का प्रसिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र…

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    दीनानाथ भास्कर के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती, 2022 के करीबी मुकाबले ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    जमीनी विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी